Facebook Twitter Instagram
    Sarhind News
    • Home
    • Business
    • Blogging
    • Tech
    • Life Style
    • Auto
    Sarhind News
    Home»Business»Gautam Adani के सामने Elon Musk हुए पस्त, इस मामले में बने नंबर 1
    Business

    Gautam Adani के सामने Elon Musk हुए पस्त, इस मामले में बने नंबर 1

    Sachin GautamBy Sachin GautamDecember 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Gautam Adani Elon Musk
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी (Gautam Adani) की बादशाहत कायम है। सिर्फ भारत नहीं, दुनियाभर में उनका डंका बज रहा है। दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी भले ही एलन मस्क (Elon Musk) से पीछे हो, लेकिन बीते एक साल में उन्होंने ट्विटर के सीईओ को पछाड़कर नया मुकाम हासिल कर लिया है।

    साल 2022 में एलन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ट्विटर (Twitter) खरीदने के बाद एलन मस्क ने नेटवर्थ में लगातार गिरावट आ रही है। एक साल में मस्क ने 114 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवा दी, जबकि भारत के उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की कमाई में जबरदस्त उछाल आया।

    ​मस्क हुए फ्लॉप, अडानी चमके

    साल 2022 के अडानी समूह के चैयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए जबरदस्त फायदेमंद साबित हुआ है। साल 2022 में उन्होंने ना केवल दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स का जगह हासिल कर ली, बल्कि इस साल सबसे ज्यादा करने वाले बन गए हैं।

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में इस साल 49 अरब डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। साल 2022 में सबसे अधिक कमाई करने वालों की लिस्ट में गौतम अडानी नंबर 1 बन गए हैं। जबकि ट्विटर, स्पेसएक्स, टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क इस लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गए हैं।

    ​नीचे लुढके एलन मस्क

    अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क टॉप 10 के निचले पायदान पर पहुंच गए हैं। टेस्ला किंग एलन मस्क की संपत्ति में जबरदस्त गिरावट हुई है। साल 2022 में मस्क से 109 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी। ट्विटर खरीदने के बाद से लगातार उनकी संपत्ति में ये गिरावट दर्ज की जा रही है।

    मस्क ने एक साल की भीतर टेस्ला के 40 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए। मात्र तीन दिन में ही उन्होंने 22 मिलियन शेयर बेच दिए। एलन मस्क की संपत्ति में आई इस गिरावट के बाद उनके पास कुल 156 अरब डॉलर की संपत्ति रह गई है। हाल ही में उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज गंवाया। साल 2022 में उनकी कमाई सबसे कम रही है।

    ​गौतम अडानी की बादशाहत

    अहमदाबाद के कारोबारी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। 60 साल के अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति हैं। उनसे ऊपर एलन मस्क ($156बिलियन ) और बर्नार्ड अरनॉल्ट ($163 बिलियन ) है। साल 2022 में अडानी की संपत्ति में सबसे तेजी से बढ़ोतरी हुई।

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक इस साल उन्होंने 49 बिलियन डॉलर की कमाई की और उनकी कुल संपत्ति 125 अरब डॉलर (10.34 लाख करोड़ रुपये) हो गई। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 88.2 अरब डॉलर है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहुंडई आज करेगी धमाका! देश की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार Hyundai Ioniq 5 से उठेगा पर्दा
    Next Article अब और भी स्टाइलिश लुक में आ रही 5 Door वाली Mahindra Thar, लॉन्च से पहले ही लगी खरीदने वालों की लाइन
    Sachin Gautam
    • Website

    Related Posts

    Top 5 Investment Options in India: Maximizing Your Returns and Minimizing Risk

    February 23, 2023

    Future of Cryptocurrency in India

    February 23, 2023

    Top 10 best websites for affiliate marketing?

    February 10, 2023

    Best Credit Cards in India

    January 30, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Post

    Best Budget Friendly Vacation Spots in USA

    March 17, 2023

    2023 Mein Website se Paise Kamane ke 7 Tarike

    March 17, 2023

    Top 5 Investment Options in India: Maximizing Your Returns and Minimizing Risk

    February 23, 2023

    Future of Cryptocurrency in India

    February 23, 2023
    Category
    • Auto (24)
    • Blogging (5)
    • Business (24)
    • Life Style (6)
    • Tech (3)
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us
    © 2023 Sarhind News. Designed by Webvarta.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.