Facebook Twitter Instagram
    Sarhind News
    • Home
    • Business
    • Blogging
    • Tech
    • Life Style
    • Auto
    Sarhind News
    Home»Business»फिर उठी Ratan Tata को भारत रत्न देने की मांग, लोग बोले- रतन टाटा को मिलना चाहिए उनका हक
    Business

    फिर उठी Ratan Tata को भारत रत्न देने की मांग, लोग बोले- रतन टाटा को मिलना चाहिए उनका हक

    Sachin GautamBy Sachin GautamDecember 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Bharat Ratna for Ratan TATA
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bharat Ratna for Ratan TATA: टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग एक बार फिर सोशल मीडिया पर उठी है। रतन टाटा अपनी सादगी के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब इस दिग्गज उद्योगपति को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग उठी है।

    इससे पहले भी पिछले साल की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न (Bharat Ratna for Ratan TATA) देने की मांग को लेकर ट्विटर पर #BharatRatnaForRatanTata हैशटैग के साथ एक अभियान चलाया गया था। हालांकि तब रतन टाटा ने लोगों से इस कैंपेन को बंद करने की मांग करते हुए कहा था कि वह एक भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। एक बार फिर रतन टाटा को सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

    दरअसल वसीम आर खान के एक यूजर ने रतन टाटा की सादगी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारत रत्न के लिए केवल एक विकल्प श्री रतन टाटा।’ यह वीडियो रतन टाटा के मैनेजर शांतनु नायडू (Shantanu Naidu) के स्टार्टअप गुडफेलोज (Goodfellows) की लॉन्चिंग का है।

    इस ट्वीट को यूजर्स ने हाथोंहाथ लिया है। उनका कहना है कि रतन टाटा भारत रत्न (Bharat Ratna for Ratan TATA) के असली हकदार हैं और उन्हें काफी पहले ही यह सम्मान मिल जाना चाहिए था। रतन टाटा ने 1991 में टाटा ग्रुप की कमान संभाली थी और वह 2012 तक टाटा सन्स के चेयरमैन रहे।

    भारत रत्न के लिए केवल एक विकल्प श्री रतन टाटा। pic.twitter.com/HrLdhGr0Nj

    — Wasim R Khan (@wasimkhan0730) December 18, 2022

    It's too late… Sir Ratan Tata Deserve this way back in 90's…
    🤘👍🙏🌹❤💙💚💛💜💓

    — Ricky Rocks 📣 (@rink_4) December 18, 2022

    एक ही उद्योगपति को मिला है भारत रत्न

    अधिकांश यूजर्स ने रतन टाटा को भारत रत्न (Bharat Ratna for Ratan TATA) देने की मांग का समर्थन किया है। कुमार गौरव सिंह नाम के यूजर ने लिखा, ‘बिना देर किए जल्द मिलना चाहिए श्री रतन टाटा जी को।’ इसी तरह Ricky Rocks ने लिखा कि अब बहुत देर हो गई है, उन्हें 1990 के दशक में ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था। 84 साल के रतन टाटा को साल 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत रत्न देने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी।

    वैसे देश में अब तक केवल एक ही उद्योगपति को भारत रत्न से नवाजा गया है और वह रतन टाटा के ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह शख्स हैं जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा यानी जेआरडी टाटा (JRD Tata)। उन्हें 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

    जेआरडी टाटा 53 साल तक टाटा सन्स के चेयरमैन रहे और वह इस ग्रुप के सबसे सफल चेयरमैन समझे जाते हैं। जेआरडी ने सिर्फ 34 वर्ष की उम्र यानी 1938 में टाटा सन्स के चेयरमैन का पद संभाला था और वह इस पद पर 1991 तक बने रहे। जेआरडी के कार्यकाल में टाटा ग्रुप की ग्रोथ 50 गुना तक बढ़ी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदुनिया की सबसे लग्जरी 7 सीटर कार है Toyota Vellfire… जिसे खरीदने के लिए तरसते हैं लोग
    Next Article Sea Salt Battery: इस नई बैटरी से देश की सबसे सस्ती EV TATA Tiago की 4 गुना बढ़ जाएगी क्षमता, कीमत भी होगी आधी
    Sachin Gautam
    • Website

    Related Posts

    Top 5 Investment Options in India: Maximizing Your Returns and Minimizing Risk

    February 23, 2023

    Future of Cryptocurrency in India

    February 23, 2023

    Top 10 best websites for affiliate marketing?

    February 10, 2023

    Best Credit Cards in India

    January 30, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Post

    Best Budget Friendly Vacation Spots in USA

    March 17, 2023

    2023 Mein Website se Paise Kamane ke 7 Tarike

    March 17, 2023

    Top 5 Investment Options in India: Maximizing Your Returns and Minimizing Risk

    February 23, 2023

    Future of Cryptocurrency in India

    February 23, 2023
    Category
    • Auto (24)
    • Blogging (5)
    • Business (24)
    • Life Style (6)
    • Tech (3)
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us
    © 2023 Sarhind News. Designed by Webvarta.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.