Facebook Twitter Instagram
    Sarhind News
    • Home
    • Business
    • Blogging
    • Tech
    • Life Style
    • Auto
    Sarhind News
    Home»Auto»TATA की टेंशन बढ़ाने आ रही MG की सस्ती इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च से पहले ही हो गई फेमस
    Auto

    TATA की टेंशन बढ़ाने आ रही MG की सस्ती इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च से पहले ही हो गई फेमस

    Sachin GautamBy Sachin GautamDecember 10, 2022Updated:December 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    MG AIR EV
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    MG Air EV: भारतीय बाजार में लग्जरी कार बेचने वाली कंपनी MG एक जल्दी ही अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार (MG Electric Car) लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे 5 जनवरी 2023 को पेश किया जा सकता है। हालाकि, कंपनी की ओर से इस तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पहले भी इस ईवी से जुड़ी खबरें आती रही हैं। वहीं, इस कार को एक बार फिर स्पॉट किया गया है।

    इस छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक (MG Air EV) की मदद से कंपनी अपने ईवी सेगमेंट को मजबूत करना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, MG की ये मिनी इलेक्ट्रिक (Mini Electric car) कन्वर्टेबल कार होगी। ये ई-कार महज 3 मीटर लंबी होगी।

    इसे भारतीय बाजार में अगले साल यानी 2023 के पहले 6 महीने के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। MG की ये इलेक्ट्रिक कार Wuling Air EV पर बेस्ड होगी। जिसे E230 भी कहा जाता है। इसे इसी साल इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। भारतीय कंडीशन के हिसाब से इसके मॉडल में कुछ चेंजेस किए जा सकते हैं।

    MG मिनी इलेक्ट्रिक कार की खासियत

    MG इस बात का एलान कर चुकी है कि मौजूदा फाईनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले भारत में नई एंट्री-लेवल ईवी (MG Electric Car) लेकर आएगी। नए मॉडल को खास तौर से भीड़-भाड़ वाले शहरी इलाकों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसकी बैटरी को लोकल कंडीशन के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार में बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस कनेक्टिविटी और कई हाई-एंड फीचर्स दिए जाएंगे। खास बात है कि इसकी लंबाई सिर्फ 2.9 मीटर होगी। यानी ये मारुति की ऑल्टो की से भी छोटी होगी।

    MG मिनी इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स

    MG मिनी इलेक्ट्रिक कार (MG Electric Car) का व्हीलबेस 2010 mm होगा। इसके इंडोनेशियन मॉडल में 12 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। हालांकि EV के इंडियन मॉडल में अलॉय वील दिए जा सकते हैं। इसके हालिया स्पॉट हुआ मॉडल लेफ्ट-हैंड ड्राइव व्हीकल है। इसमें टेलगेट पर माउंटेड व्हील भी दिया गया है, जो ग्लोबल मॉडल में नहीं आता है। इस कार में 20kWh से 25kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज करने पर ये 150km तक रेंज दे सकती है। वहीं, इसके अन्य वैरिएंट 200 से 300km की रेंज भी देंगे।

    टाटा टियागो EV से होगा मुकाबला

    माना जा रहा है कि MG की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 7 लाख रुपए से कम सकती है। वहीं, इसका मुकाबला टाटा टियागो इलेक्ट्रिक से हो सकता है। हाल ही में टाटा ने टियोगा EV को लॉन्च किया है, जो देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी है। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। टियोगा EV सिंगल चार्ज पर 315 किलोमीटर की रेंज देगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपूरे एशिया में नहीं Gautam Adani से बड़ा कोई दानवीर, 60 हजार करोड़ कर चुके हैं दान
    Next Article Elon Musk को पछाड़ Bernard Arnault बने दुनिया में सबसे अमीर, Adani तीसरे नंबर पर काबिज
    Sachin Gautam
    • Website

    Related Posts

    Tata Tiago EV prices increased after introductory offer ends

    February 10, 2023

    TATA की नई स्टाइलिश SUV की फोटो वायरल, देखकर लोग बोले- ये कार है या हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर

    January 3, 2023

    अब और भी स्टाइलिश लुक में आ रही 5 Door वाली Mahindra Thar, लॉन्च से पहले ही लगी खरीदने वालों की लाइन

    December 20, 2022

    हुंडई आज करेगी धमाका! देश की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार Hyundai Ioniq 5 से उठेगा पर्दा

    December 20, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Post

    Best Budget Friendly Vacation Spots in USA

    March 17, 2023

    2023 Mein Website se Paise Kamane ke 7 Tarike

    March 17, 2023

    Top 5 Investment Options in India: Maximizing Your Returns and Minimizing Risk

    February 23, 2023

    Future of Cryptocurrency in India

    February 23, 2023
    Category
    • Auto (24)
    • Blogging (5)
    • Business (24)
    • Life Style (6)
    • Tech (3)
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us
    © 2023 Sarhind News. Designed by Webvarta.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.