Facebook Twitter Instagram
    Sarhind News
    • Home
    • Business
    • Blogging
    • Tech
    • Life Style
    • Auto
    Sarhind News
    Home»Auto»Maruti की इस कार ने पलट दी बाजी, सबको पछाड़ बन गई नंबर-1, सबसे ज्यादा बिकी
    Auto

    Maruti की इस कार ने पलट दी बाजी, सबको पछाड़ बन गई नंबर-1, सबसे ज्यादा बिकी

    Sachin GautamBy Sachin GautamDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Maruti Baleno Best Selling Car
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Maruti Baleno Best Selling Car: पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट ने नवंबर महीने में भी शानदार बिक्री हासिल की है। नवंबर 2022 में लगभग सभी कार मॉडल्स ने ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि मारुति वैगनआर और ईको की बिक्री में गिरावट देखी गई है। टॉप 5 गाड़ियों की लिस्ट में भी कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं।

    मारुति ऑल्टो, जो कई महीनों से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई थी, वह इस बार तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। मारुति वैगनआर भी नवंबर महीने में 5वें पायदान पर खिसक गई। आइए देखते हैं सबसे ज्यादा बिकने (Maruti Baleno Best Selling Car) वाली 10 गाड़ियों की लिस्ट…

    Maruti की इस कार ने पलट दी बाजी

    नवंबर 2022 में मारुति बलेनो (Maruti Baleno 2022) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। पिछले महीने इसकी 20,945 यूनिट्स बिकी हैं। पिछले साल नवंबर की 9,931 यूनिट्स के मुकाबले यह 111% की ग्रोथ है। वहीं, अक्टूबर की बात करें तो तब मारुति बलेनो की 17,149 यूनिट्स बिकी थीं।

    बता दें कि कंपनी ने पिछले साल के आखिरी में इस कार को नए अवतार में लॉन्च किया था। मारुति ने इसमें 360 डिग्री कैमरा और हेड अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए थे। इस प्रीमियम हैचबैक की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका मुकाबला Tata Altroz, Hyundai i20 जैसी कारों के साथ रहता है।

    बाकी कारों का हाल

    नवंबर में दूसरे नंबर पर Tata Nexon और तीसरे नंबर पर Maruti Alto रही है। इन गाड़ियों की क्रमश: 15,871 यूनिट्स और 15,663 यूनिट्स बिकी हैं। इसी तरह चौथे और पांचवें पायदान पर Maruti Swift और Maruti Wagon R रहीं। नवंबर महीने में इनकी क्रमश: 15,153 यूनिट्स और 14,720 यूनिट्स बिकी हैं।

    नवंबर 2022 में टॉप 10 कारों की लिस्ट

    1. Maruti Baleno – 20,945 यूनिट्स
    2. Tata Nexon – 15,871 यूनिट्स
    3. Maruti Alto – 15,663 यूनिट्स
    4. Maruti Swift – 15,153 यूनिट्स
    5. Maruti Wagon R – 14,720 यूनिट्स
    6. Maruti Dzire – 14,456 यूनिट्स
    7. Maruti Ertiga – 13,818 यूनिट्स
    8. Hyundai Creta – 13,321 यूनिट्स
    9. Tata Punch – 12,131 यूनिट्स
    10. Maruti Brezza – 11,324 यूनिट्स
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबेहिसाब दौलत कमा रहे Mukesh Ambani, अडानी-टाटा को पछाड़ कमा ली ₹13.02 लाख करोड़ दौलत
    Next Article Hyundai Ioniq 5: सोफे जैसी सीट, महल जैसा इंटीरियर… इस धांसू इलेक्ट्रिक कार के हर तरफ चर्चे
    Sachin Gautam
    • Website

    Related Posts

    Tata Tiago EV prices increased after introductory offer ends

    February 10, 2023

    TATA की नई स्टाइलिश SUV की फोटो वायरल, देखकर लोग बोले- ये कार है या हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर

    January 3, 2023

    अब और भी स्टाइलिश लुक में आ रही 5 Door वाली Mahindra Thar, लॉन्च से पहले ही लगी खरीदने वालों की लाइन

    December 20, 2022

    हुंडई आज करेगी धमाका! देश की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार Hyundai Ioniq 5 से उठेगा पर्दा

    December 20, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Post

    Best Budget Friendly Vacation Spots in USA

    March 17, 2023

    2023 Mein Website se Paise Kamane ke 7 Tarike

    March 17, 2023

    Top 5 Investment Options in India: Maximizing Your Returns and Minimizing Risk

    February 23, 2023

    Future of Cryptocurrency in India

    February 23, 2023
    Category
    • Auto (24)
    • Blogging (5)
    • Business (24)
    • Life Style (6)
    • Tech (3)
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us
    © 2023 Sarhind News. Designed by Webvarta.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.