Facebook Twitter Instagram
    Sarhind News
    • Home
    • Business
    • Blogging
    • Tech
    • Life Style
    • Auto
    Sarhind News
    Home»Auto»Mahindra Atom EV: महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार ‘एटम’ करेगी TATA Tiago EV बोलती बंद, कीमत टियागो की आधी से भी कम
    Auto

    Mahindra Atom EV: महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार ‘एटम’ करेगी TATA Tiago EV बोलती बंद, कीमत टियागो की आधी से भी कम

    Sachin GautamBy Sachin GautamDecember 10, 2022Updated:December 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Mahindra Atom EV
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mahindra Atom EV: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा काफी दिनों से अपने चार सीटर एटम इलेक्ट्रिक कार (Mahindra Electric Car) की तैयारी कर रही है। इसे कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार को पहली बार आज से दो साल पहले यानि कि 2020 में ऑटो एक्सपो में देखा गया था।

    अब जाकर इसकी (Mahindra Atom EV) टेस्टिंग शुरू की गई है, जिससे इसके कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। इससे उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा जल्द ही अपनी नई अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार (Mahindra Electric Car) को लॉन्च कर सकती है।

    Mahindra Atom EV की बैटरी रेंज

    लीक हुई जानकारी के मुताबिक, एटम इलेक्ट्रिक कार (Mahindra Atom EV) दो बैटरी पैक और चार वेरिएंट्स के साथ लाई जा सकती है। इसके वेरिएंट्स में K1, K2, K3 और K4 होंगे। इस कारण K1 और K2 वेरिएंट में 7.4 kWh का 144 Ah बैटरी पैक देखने को मिल सकता है, जबकि K3 और K4 वेरिएंट में 11.1 kWh का 216 Ah बैटरी पैक देखा जा सकता है।

    रेंज की बात करें तो K1 और K2 वेरिएंट्स सिंगल चार्ज 80 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। वहीं, K3 और K4 वेरिएंट्स को 100 किमी की रेंज देने के लिए डिजाइन किया जा सकता है।

    Mahindra Atom EV के फीचर्स

    फीचर्स की बात करें तो इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि इसमें नई ग्रिल, प्रमुख हेडलैम्प्स, बड़ी विंडस्क्रीन और खिड़कियां शामिल की जा सकती है। वहीं, बाकी फीचर्स के लिए फ्यूचरिस्टिक लुक में पहिये, बॉक्सी डिज़ाइन और ब्लैक-आउट पिलर्स दिए जा सकते हैं।

    Mahindra Atom EV की कीमत

    कीमत पर नजर डालें तो अपकमिंग महिंद्रा एटम को 3 लाख की रेंज में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कीमतों की सही जानकारी के लिए इसके लॉन्च होने तक इंतजार करना होगा।

    Tata Tiago EV के मुकाबले आधी कीमत

    Tata Motors की हाल ही में लॉन्च हुई Tata Tiago EV को भारतीय बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कहा जा रहा है, लेकिन Mahindra Atom EV के मुकाबले टाटा की नई ईवी कार बहुत महंगी साबित होती दिख रही है। Tata Tiago EV 8.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च की गई, तो वहीं महिंद्रा की नई ईवी की कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। इस लिहाज से टाटा की टियागो के मुकाबले, महिंद्रा की एटम के दाम आधे से भी कम है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleHyundai Ioniq 5: सोफे जैसी सीट, महल जैसा इंटीरियर… इस धांसू इलेक्ट्रिक कार के हर तरफ चर्चे
    Next Article पूरे एशिया में नहीं Gautam Adani से बड़ा कोई दानवीर, 60 हजार करोड़ कर चुके हैं दान
    Sachin Gautam
    • Website

    Related Posts

    Tata Tiago EV prices increased after introductory offer ends

    February 10, 2023

    TATA की नई स्टाइलिश SUV की फोटो वायरल, देखकर लोग बोले- ये कार है या हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर

    January 3, 2023

    अब और भी स्टाइलिश लुक में आ रही 5 Door वाली Mahindra Thar, लॉन्च से पहले ही लगी खरीदने वालों की लाइन

    December 20, 2022

    हुंडई आज करेगी धमाका! देश की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार Hyundai Ioniq 5 से उठेगा पर्दा

    December 20, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Post

    Best Budget Friendly Vacation Spots in USA

    March 17, 2023

    2023 Mein Website se Paise Kamane ke 7 Tarike

    March 17, 2023

    Top 5 Investment Options in India: Maximizing Your Returns and Minimizing Risk

    February 23, 2023

    Future of Cryptocurrency in India

    February 23, 2023
    Category
    • Auto (24)
    • Blogging (5)
    • Business (24)
    • Life Style (6)
    • Tech (3)
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us
    © 2023 Sarhind News. Designed by Webvarta.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.