Facebook Twitter Instagram
    Sarhind News
    • Home
    • Business
    • Blogging
    • Tech
    • Life Style
    • Auto
    Sarhind News
    Home»Auto»Citroen: 6 लाख की इस धांसू कार ने गाड़े झंडे, रिकॉर्ड तोड़ हुई बिक्री… देखती रह गई Maruti-Tata
    Auto

    Citroen: 6 लाख की इस धांसू कार ने गाड़े झंडे, रिकॉर्ड तोड़ हुई बिक्री… देखती रह गई Maruti-Tata

    Sachin GautamBy Sachin GautamDecember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Citroen Most Selling Car
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Citroen Most Selling Car: नवंबर 2022 कार कंपनियों के लिए शानदार साबित हुआ है। इस महीने में कंपनियों की बिक्री में उछाल देखा गया है। मारुति सुजुकी से लेकर, Hyundai, टाटा मोटर्स, स्कोडा और एमजी मोटर इंडिया जैसी कंपनियों की बिक्री सालाना आधार पर खासी बढ़ी है।

    जहां मारुति सुजुकी ने 20.7%, Hyundai ने 29.7% और Kia Motors ने 69.0% ग्रोथ दर्ज की। वहीं Skoda की बिक्री सालाना आधार पर 101.9% बढ़ी है। हालांकि इन सब कंपनियों को पछाड़ते हुए एक कार कंपनी ऐसी रही, जिसने सीधा 1486% की ग्रोथ दर्ज की है।

    इस कंपनी ने सबको चटाई धूल

    हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं, वह सिट्रॉन है। फ्रांस की कार निर्माता Citroen भारत में एंट्री करने वाली सबसे नई कंपनियों में से एक है। कंपनी फिलहाल भारतीय बाजार को समझने का काम कर रही है। भारत में सिट्रॉन सिर्फ दो गाड़ियों Citroen C5 Aircross और Citroen C3 की बिक्री कर रही है। हालांकि इन दो कारों की बदौलत ही कंपनी ने शानदार ग्रोथ दर्ज की है।

    अकेली कार ने किया कमाल

    कंपनी ने नवंबर महीने में कुल 825 कारों की बिक्री (Citroen Most Selling Car) की है, जो नवंबर 2021 में बेची गई 52 कारों के मुकाबले 1486.5% का बदलाव है। कंपनी की इस बिक्री में सबसे बड़ा योगदान Citroen C3 का रहा है। नवंबर महीने में सी3 हैचबैक की 804 यूनिट्स बिकी। वहीं अक्टूबर में 1180 यूनिट्स, सितंबर में 1354 यूनिट्स और अगस्त में 825 यूनिट्स बिकी थी।

    बता दें कि इस सस्ती कार के जरिए सिट्रॉन ने सीधा टाटा और मारुति को टक्कर दी थी। इसकी कीमत 5.88 लाख रुपये से शुरू होती है और 8.15 लाख रुपये तक जाती है। इसका सीधा मुकाबला Maruti Wagon R, Celerio, Tata Punch और Tata Tiago जैसी कारों के साथ रहता है। यह दो पावरट्रेन ऑप्शन- 1.2L NA पेट्रोल और 1.2L टर्बो-पेट्रोल के साथ उपलब्ध है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एमटी शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleTata की हुई बल्ले-बल्ले! XPRES-T EV का मिला बड़ा ऑर्डर, Everest Fleet ने मंगाई 5000 यूनिट
    Next Article Gautam Adani बने दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले इंसान, 1 साल में कमाए इतने करोड़
    Sachin Gautam
    • Website

    Related Posts

    Tata Tiago EV prices increased after introductory offer ends

    February 10, 2023

    TATA की नई स्टाइलिश SUV की फोटो वायरल, देखकर लोग बोले- ये कार है या हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर

    January 3, 2023

    अब और भी स्टाइलिश लुक में आ रही 5 Door वाली Mahindra Thar, लॉन्च से पहले ही लगी खरीदने वालों की लाइन

    December 20, 2022

    हुंडई आज करेगी धमाका! देश की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कार Hyundai Ioniq 5 से उठेगा पर्दा

    December 20, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Post

    Best Budget Friendly Vacation Spots in USA

    March 17, 2023

    2023 Mein Website se Paise Kamane ke 7 Tarike

    March 17, 2023

    Top 5 Investment Options in India: Maximizing Your Returns and Minimizing Risk

    February 23, 2023

    Future of Cryptocurrency in India

    February 23, 2023
    Category
    • Auto (24)
    • Blogging (5)
    • Business (24)
    • Life Style (6)
    • Tech (3)
    • Home
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    • Contact Us
    © 2023 Sarhind News. Designed by Webvarta.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.